बीकानेर के कन्हैया लाल पुरोहित ने ऋषिकेश में किया भाजपा नेता नितिन नवीन का भव्य स्वागत
May 30, 2026, 14:27 IST
THE BIKANER NEWS:ऋषिकेश/बीकानेर:देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश में प्रथम बार पधारे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता नितिन नवीन का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजस्थान के बीकानेर से विशेष रूप से पहुंचे भाजपा पुराना शहर मण्डल के सोशल मीडिया संयोजक कन्हैया लाल पुरोहित ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।
पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन
ऋषिकेश पहुंचने पर कन्हैया लाल पुरोहित ने नितिन नवीन को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान दोनों के बीच संगठन की मजबूती, सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचारधारा के प्रचार-प्रसार और आगामी रणनीतियों को लेकर एक सकारात्मक शिष्टाचार भेंट भी हुई।
इस अवसर पर बीकानेर भाजपा पुराना शहर मण्डल के सोशल मीडिया संयोजक कन्हैया लाल पुरोहित ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "नितिन नवीन जी का प्रथम बार ऋषिकेश आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। उनके कुशल मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व से पार्टी के दकार्यकर्ताओं में एक नए उत्साह और जोश का संचार हुआ है।"