कपिल सरोवर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त नहीं होने से बढ़ी गुत्थी
कपिल सरोवर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त नहीं होने से बढ़ी गुत्थी
श्रीकोलायत। श्री कोलायत स्थित कपिल सरोवर में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को सरोवर से बाहर निकलवाया।
पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम एवं पहचान की कार्रवाई के लिए उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति सरोवर में कब डूबा और शव कब पानी में आया। घटना के संबंध में अभी कोई प्रत्यक्ष जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
निष्पक्ष तर्क की अपील है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान के संबंध में जानकारी रखता हो तो वह तत्काल श्री कोलायत पुलिस से संपर्क कर सकता है। पुलिस ने बताया कि पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।