{"vars":{"id": "125777:4967"}}

 राजस्थान स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में कैलिबर शूटिंग अकादमी का शानदार प्रदर्शन 

 

कैलिबर शूटिंग अकादमी के कोच सुनील कुमार जाट के कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने राजस्थान स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अकादमी का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में पंकज जाट ने शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, मात्र 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

सीनियर मास्टर वर्ग में रवि जी व्यास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर और 25 मीटर दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की।

इसके अलावा संदीप धायल ने 382 अंक तथा लक्ष्य ने 381 अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अकादमी के 80 खिलाड़ियों ने क्वालिफाई कर अगले चरण में स्थान बनाया, जो अकादमी के उत्कृष्ट प्रशिक्षण और खिलाड़ियों की मेहनत का प्रमाण है।

इस शानदार उपलब्धि पर कोच सुनील कुमार जाट ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अकादमी के खिलाड़ी आने वाले समय में राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।