{"vars":{"id": "125777:4967"}}

700 करोड़ से जिले का होगा विकास- छोटू सिंह भाटी विधायक 

 

जैसलमेर कैलाश बिस्सा
स्वर्णनगरी जैसलमेर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय नगर मंडल प्रशिक्षण शिविर का आज भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विधायक छोटू सिंह भाटी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

अपने उद्बोधन में उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रवादी विचारों, एकात्म मानववाद की अवधारणा एवं देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान को विस्तार से रखते हुए कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिले के समग्र विकास हेतु लगभग 700 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है।

उन्होंने कहा कि इस बजट के माध्यम से बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा, सड़कों एवं खेलों के क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य किए जा रहे हैं। शहर के सौंदर्यीकरण, पर्यटन विकास और आमजन की सुविधा के लिए पार्किंग, सड़कों के उन्नयन एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं का विस्तार किया गया है, जिससे जैसलमेर के विकास को नई गति मिली है।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सारदा ने बूथ प्रबंधन एवं “मन की बात” विषय पर अपने विचार रखते हुए इसे संगठन की मजबूती का आधार बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

नगर महिला मंत्री उषा खत्री का हुआ सम्मान ।

उषा खत्री द्वारा उत्कर्ष कार्य के लिये भाजपा के संगठन उत्कर्ष समरस्ता मंच द्वारा अटल सार्क अवार्ड से सम्मानित होने पर विधायक छोटू सिंह भाटी ने सम्मानित किया  

जिला मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा ने बताया कि शिविर में पूर्व प्रधान करुणा कंवर, पूर्व सभापति हरिवल्लभ कल्ला, पार्षद नाथूराम भील एवं नगर अध्यक्ष अरुण पुरोहित मंचासीन रहे। प्रशिक्षण में 50 कार्यकर्ताओं ने पंजीयन कराया । कार्यक्रम का  समापन सुंदर कांड पाठ से हुआ व संचालन महेंद्र तंवर ने किया।

यह प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं के लिए संगठनात्मक दक्षता, वैचारिक स्पष्टता एवं जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।