{"vars":{"id": "125777:4967"}}

ऐन्जैल इंग्लिश स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 
आज ऐन्जैल इंग्लिश स्कूल में छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मजिस्ट्रेट श्री भागचंद पंवार ने विद्यार्थियों को मोबाइल के दुरुपयोग, साइबर क्राइम और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रचलन तथा उसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को जागरूक रहने और इन विषयों पर अपने माता-पिता से चर्चा करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य महेश व्यास ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि किसी छात्र के साथ साइबर क्राइम की घटना होती है, तो वह बिना डर के अपने माता-पिता और शिक्षकों से बात करें और मोबाइल के दुरुपयोग से बचें। उन्होंने छात्रों को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर संपर्क कर सहायता ली जा सकती है—
चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
आपातकालीन पुलिस सहायता: 112
साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन: 1930
इस अवसर पर श्रीमती अर्चना किराडू ने विद्यार्थियों को साइबर अवेयरनेस के साथ-साथ ‘गुड टच-बैड टच’ जैसे संवेदनशील विषय पर भी जागरूक किया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान महेश व्यास ने मजिस्ट्रेट श्री भागचंद पंवार और श्रीमती अर्चना किराडू का आभार व्यक्त किया।