शहरी सेवा शिविर का 7वां दिन: बीकानेर प्राधिकरण कार्यालय में लोगों को मिल रही बड़ी राहत
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, 18 जून। राजस्थान सरकार द्वारा संचालित शहरी सेवा शिविर आज अपने 7वें दिन भी पूरे उत्साह के साथ जारी है। बीकानेर प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित इस शिविर में आमजन को एक ही छत के नीचे सरकारी रियायतों का लाभ मिल रहा है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।
भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार किराडू ने बताया कि शिविर में सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के लिए लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने सभी आवेदकों से अपील की कि वे अपना आवेदन शिविर में ऑनलाइन ही करवाएं, ताकि सरकार की जवाबदेही तय हो सके और लोगों के काम समय पर पूरे हों। इस तरीके से कम में गति भी आएगी और लोगों की उम्मीदें भी प्रशासन समय रहते पूरी करेगा, पारदर्शिता भी पूरी रहेगी।
शिविर में मिलने वाली प्रमुख सुविधाओं में लीज राशि में छूट, धारा 69-क के तहत पट्टे, कब्जा भूमि का नियमन, लघु अवधि लीज/किराए पर दी गई संपत्तियों का फ्रीहोल्ड पट्टा, डिनोटिफाइड कच्ची बस्ती का नियमन, कच्ची बस्ती नियमन दर में छूट, कुछ मामलों में मौका रिपोर्ट अनिवार्य नहीं, उपविभाजन की दरों में छूट, कृषि भूमि नियमन दरों में छूट।
गुरुवार के शिविर में लोगों की मदद के लिए राजकुमार किराडू के नेतृत्व में रामचंद्र ओझा, रफीक भाई, अनंत नारायण श्रीमाली, बाबूलाल जनागल और श्याम सुंदर सोनी,भंवर ख़ान , अनिल आचार्य ,अभिमन्यु स्वामी और नारायण हर्ष ने अपना अमूल्य समय दिया।