मिशन रोशनी के तहत नशा मुक्ति शिविर सम्पन्न
बीकानेर, 7 मई। समाज में तेजी से बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने और युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने के उद्देश्य से 'मिशन रोशनी' नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज वरदान हॉस्पिटल, बीकानेर में एक विशाल निःशुल्क नशा मुक्ति परामर्श एवं काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर में डॉ सिद्धार्थ असवाल ने 42 मरीजों का इलाज किया जो बीड़ी , सिगरेट, तंबाकू, डोडा पोस्त, अफीम समेक एमडी जैसे नशों से ग्रसित थे साथ ही उन्हें काउंसलिंग कर निशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं ।
शिविर में का उद्घाटन प्यूर्व शहर अध्यक्ष भाजपा श्री अखलेश प्रताप ने किया , साथ ही श्री अनिल सुकला, पार्षद संजय गुप्ता,पुखराज स्वामी ,दिनेश मोदी ,खुशाल बरसा ,अजय खसेरा ,राजेश असवाल ,अभिषेक ,विवेक पूरी, वर्षा अजय आरती राजेश सिंह रजत कुमार एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
विदित रहे मिशन रोशनी के तहत हर माह की सात तारीख़ को ऐसे ही निःशुल्क नशा मुक्ति शिविर का आयोजन भविष्य में भी किया जाएगा ।