पावन अधिक मास में श्रीमद्भागवत रसामृत कथा का भक्तिमय आयोजन
May 17, 2026, 16:20 IST
बीकानेर। पावन अधिक मास के अवसर पर मुरलीधर रोड स्थित रूपकमल कुंज में श्रीमद्भागवत रसामृत कथा का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
संयोजक पंडित प्रेमरत्न पुरोहित ने बताया कि कथा के तृतीय दिवस पर लक्ष्मीनाथ पीठाधीश्वर पंडित गोविन्द जी व्यास ने भगवान कपिल मुनि द्वारा माता देवहूति को दिए गए सांख्य दर्शन के उपदेश का भावपूर्ण वर्णन किया। साथ ही सती आख्यान का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और वैराग्य का संदेश दिया।
कथा के दौरान भजनों और धार्मिक प्रसंगों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजनकर्ता पुष्पा देवी व्यास एवं परिवार द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान की महिमा का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।