{"vars":{"id": "125777:4967"}}

बीकानेर में ‘साधक और सत्संग’ विषय पर दिव्य प्रवचन 29 मार्च को

 
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर में आध्यात्मिक वातावरण के बीच 29 मार्च 2026 (रविवार) को एक विशेष सत्संग एवं प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पूज्य अनन्तश्री विभूषित श्रीमद् दंडी स्वामी शिवेन्द्राश्रम महाराज अपने पावन श्रीमुख से “साधक और सत्संग” विषय पर अमृतवाणी का दिव्य प्रवचन देंगे।
कार्यक्रम का आयोजन सायं 5:00 बजे पराशर भवन, जस्सूसर गेट, बीकानेर में होगा। आयोजकों के अनुसार यह प्रवचन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक मार्गदर्शन का विशेष अवसर रहेगा, जिसमें जीवन में साधना और सत्संग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा।
सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार इस दिव्य सत्संग में शामिल होकर अमृतमयी वाणी का लाभ लेने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।