डॉ दीप्ति वाहल पुनः प्रांतीय अध्यक्ष -प्रांतीय दायित्व ग्रहण सम्पन्न,राजस्थान उत्तर प्रान्त ने लिया दो हजार परिवारों को जोड़ने का सकंल्प
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जोबनेर पशु विश्व विधालय के कुलगुरू डॉक्टर त्रिभुवन शर्मा रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महासचिव सीए संदीप बाल्दी रहे।
कुलगुरू डॉक्टर त्रिभुवन शर्मा ने प्रान्तीय अध्यक्ष डॉक्टर दीप्ति वाहल, प्रांतीय महासचिव डॉक्टर संजय जिंदल, प्रांतीय वित्त सचिव श्री पुरुषोत्तम सोनी को शपथ ग्रहण करवाई।
उन्होंने अपने उद्बोधन में त्याग, समर्पण व सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ के मनोबल को बढाते हुए कहा कि इसी प्रकार सभी कार्य करें एवं अन्य कार्यकर्ता भी तैयार करें।
क्षेत्रीय महासचिव सीए संदीप बाल्दी ने अपने उद्बोधन में भारत विकास परिषद के मूल उद्देश्य सम्पर्क, सहयोग, सेवा, संस्कार व समर्पण को परिभाषित करते हुए शाखा के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के गुण व कार्य करने की पद्धति पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्रांतीय संरक्षक श्री नृत्य गोपाल मित्तल ने कार्यक्रम में आए सभी शाखाओ के दायित्वधारियो का स्वागत किया व अपने उर्जावान उद्बोधन से सभी कार्यकर्ताओ का मनोबल बढाया।
क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव श्री विनोद सेन ने संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यक्रम के बारे मे विस्तार से वर्णन किया।
राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य श्री विनोद आढा ने राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित सात प्रकार की गतिविधियो पर प्रकाश डाला व उसे प्रभावी तरीके से संचालित करने की योजना बनाने का सुझाव दिया।
कार्यक्रम मे गतवर्ष में किए गए कार्य के प्रतिवेदन को प्रांतीय महासचिव डॉ संजय जिंदल ने प्रस्तुत किया व गतवर्ष आय व्यय का ब्यौरा प्रांतीय वित्त सचिव श्री पुरुषोत्तम सोनी ने प्रस्तुत किया गया।
प्रांतीय अध्यक्षा डॉक्टर दीप्ति वाहल ने अपने उद्बोधन में परिषद के समर्पित कार्यकर्ताओ के योगदान का उल्लेख करते हुए उनका आभार व्यक्त किया व नए सत्र में अधिक उत्साह के साथ कार्य करने का सकंल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान मीरा शाखा की श्रीमती रजनी कालरा ने मरणोपरांत अपनी देह मेडिकल कॉलेज बीकानेर को शोध करने हेतु दान देने का सकंल्प लिया।
कार्यक्रम मे सभी शाखाओ का विभिन्न गतिविधियो पर सम्मान किया गया व भारतमाता एवं स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर वाला बडा फोटोफ्रेम दिया गया।
नए बने विकास रत्न व विकास मित्र का भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयोजक संस्कार श्री रितेश अरोड़ा, प्रांतीय समन्वयक श्रीमती शशि चुग, प्रांतीय संयोजक महिला सहभागिता श्रीमती छवि गुप्ता व अन्य दायित्व धारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से डॉ संजय जिंदल व श्री अनिल टुटेजा ने किया
अन्त मे करणी इकाई शाखा अध्यक्ष श्री विनोद भूरा ने सभी का आभार व्यक्त किया व राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ