बीकानेर के डॉ. जयंत स्वामी का कमाल, ASRB-ICAR NET परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया जिले का मान
बीकानेर. जिले के युवा डॉ. जयंत स्वामी ने कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (ASRB), कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (ASRB-ICAR NET 2025) उत्तीर्ण कर बीकानेर का नाम रोशन किया है। इस सफलता के साथ उन्होंने वेटरनरी पब्लिक हेल्थ (Veterinary Public Health) विषय में व्याख्याता एवं सहायक प्रोफेसर पद के लिए पात्रता प्राप्त कर ली है।
डॉ. जयंत स्वामी, प्रेमप्रकाश स्वामी के सुपुत्र हैं। प्रेमप्रकाश स्वामी सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर में ईसीएल लैब के इंचार्ज एवं लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल द्वारा जारी प्रमाण-पत्र के अनुसार डॉ. जयंत ने 13 नवंबर 2025 को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। यह प्रमाण-पत्र विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के प्रावधानों के अनुसार भी मान्य है।
डॉ. जयंत स्वामी की इस उपलब्धि पर परिवार और समाज के गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उनकी माता बिंदु स्वामी, पिता प्रेमप्रकाश स्वामी, बड़े भाई निखिल स्वामी, मीनाक्षी स्वामी, पत्नी नेहा रांकावत एवं देवांश स्वामी ने इसे परिवार के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए डॉ. जयंत को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।