{"vars":{"id": "125777:4967"}}

डेहरू माता मंदिर में दुर्गासप्तशती एवं भैरव पाठ सम्पन्न !!

- तृतीय पाटोत्सव एवं कुलदेवी डेहरू माता मंदिर स्थापना दिवस पर महा आरती का आयोजन 17 जून को 

 
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, 16 जून 2026। कुलदेवी डेहरू माता मंदिर (पुष्करणा पुरोहित, लोड ओझा (सारस्वत) एवं गिल्डा माहेश्वरी समाज की कुलदेवी) के तृतीय पाटोत्सव एवं स्थापना दिवस का आयोजन दिनांक 17 जून 2026, बुधवार को सार्वजनिक परिसर, नाल रोड, बीकानेर स्थित मंदिर में किया जाएगा।

इस अवसर पर ब्रह्म गायत्री पीठ, सागर (बीकानेर) के अधिष्ठाता परम पूज्य श्री रामेश्वरानन्द जी महाराज “दाताश्री” का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के सरंक्षक एवं सचिव शंकरलाल पुरोहित करेंगे !!

मंदिर में माँ डेहरू माता का विशेष श्रृंगार एवं अभिषेक प्रातः 8:00 बजे किया जाएगा। इसके पश्चात महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन दोपहर 12:15 बजे होगा।

दुर्गासप्तशती एवं भैरव पाठ सम्पन्न - कार्यक्रम संयोजक जेठाराम पुरोहित एवं अध्यक्ष एडवोकेट पवन पुरोहित ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन पंडित पुखराज भादानी के आचार्यत्व में वेदपाठी ब्राह्मणों - पंडित तुलसीदास ओझा, जितेंद्र ओझा, प्रकाश सत्यनारायण, रवि भादानी, मोहित जोशी, दीपक भादानी एवं कान्हा पुरोहित द्वारा दुर्गासप्तशती पाठ एवं भैरव पाठ सम्पन्न कराया गया।

समिति के समन्वयक भंवर पुरोहित ने बताया कि तृतीय दिवस महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन होगा, जिसमें बीकानेर शहरी क्षेत्र सहित विभिन्न ग्रामीण अंचलों से नाल, कावनी, जयमलसर, श्री कोलायत,खिंदासर,झझू हंदा, गिरिराजसर, गड़ियाला,कुम्हारो की ढाणी, सेवड़ा, नोखड़ा, बज्जू,बीकमपुर, हूंनसर, राजासर, कैला, खाजूवाला,श्री डूंगरगढ़, बीग्गा, लाखासर,सिमसिया, मनचितिया, कीलचू, कल्याणसर, नोखा, काकड़ा, पोकरण,फलौदी,नागौर,मेड़ता,पोकरण,जैसलमेर,जोधपुर सहित अन्य स्थानों से समाज बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

मुख्य यजमानों ने कराया हवन-पूजन - मुख्य यजमान समाज के प्रमुख श्री बद्री महाराज सूरजड़ा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरला पुरोहित, तथा सुनील पुरोहित एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनीता पुरोहित ने विधिवत हवन-पूजन सम्पन्न कराया। कोषाध्यक्ष मास्टर पवन पुरोहित ने बताया कि महाआरती के बाद बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड अजय पुरोहित, एड कमल नारायण पुरोहित,समाज सेवी देवीलाल उपाध्याय,मानस मनडलियों का स्वागत व अभिनंदन किया जाएगा ।

आयोजन को सफल बनाने में जुटी समिति - कार्यक्रम की सफलता हेतु कोषाध्यक्ष मास्टर पवन पुरोहित सहित सतीश पुरोहित, डॉ. बालनारायण पुरोहित, रामरतन पुरोहित, रामेश्वर पुरोहित, गिरिराज पुरोहित,नवनीत पुरोहित,ऋषिनाथ जी पुरोहित, सुभाष पुरोहित, सुरेंद्र ओझा, प्रकाश ओझा, राजू ओझा, रामलाल ओझा, मुकेश पुरोहित, गोपाल पुरोहित, गणेश पुरोहित, आशानंद पुरोहित, आयोजक सचिव राजशेखर पुरोहित, कांत पुरोहित, नवल किशोर पुरोहित (दारा महाराज), नवनीत पुरोहित, सत्यनारायण पुरोहित, एडवोकेट अनिल पुरोहित, बटुक प्रसाद पुरोहित, अटल पुरोहित, राजेश पुरोहित, आलोक पुरोहित, एडवोकेट रमेश पुरोहित, नागू भा, अनिल सेवादार, अशोक भादानी (कमांडो), अमरनाथ भादानी, कंवरलाल भादानी एवं डालर भादानी सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

महिला मंडली में जयश्री भादाणी, चंद्रकला, अनीता, विनोद पुरोहित, विजय पुरोहित तथा अन्य समाजजन भी आयोजन की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में दिया जा रहा निमंत्रण - ग्रामीण क्षेत्र के सह-संयोजकों दुर्गा प्रसाद (बीटनोक), रूपजी (झज्जू), मास्टर जेठाराम (खिंदासर), करणीदान पुरोहित (खिंदासर), वीरेंद्र पुरोहित, रमेश पुरोहित, पवन पुरोहित (कोलायत), बद्री महाराज सूरजड़ा, रामेश्वर महाराज, मेघराज पुरोहित (बीगा) एवं तोलाराम पुरोहित (कल्याणसर) द्वारा विभिन्न गांवों में जाकर समाज बंधुओं को 17 जून के पाटोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है।