{"vars":{"id": "125777:4967"}}

उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक महेश महिला संगठन के चुनाव सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

 

बीकानेर, 17 मार्च 2026।
उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक महेश महिला संगठन के चुनाव मंगलवार को जसूसर गेट स्थित जसवंत भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई, जिसमें संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
चुनाव अधिकारी लता जी मूंधड़ा एवं चुनाव पर्यवेक्षक किरण जी झंवर के मार्गदर्शन में, साथ ही कार्य समिति सदस्य सरिता जी बिहाणी की गरिमामयी उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।
चुनाव के दौरान निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया—

राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य – निशा जी झंवर (बीकानेर)

प्रदेश अध्यक्ष – सुनीता बिहाणी (गंगानगर)
प्रदेश सचिव – विभा बिहाणी (बीकानेर)
कोषाध्यक्ष – राजकुमारी लखोटिया (सरदारशहर)
संगठन मंत्री – सरोज लखोटिया (गंगानगर)
कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन ज्योति दरगड़ एवं मोनिका पच्चीसिया द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव बेबी करनानी सहित सुनीता डागा, कंचन राठी, चंद्रकला कोठारी, भारती डागा, ललिता सोमानी, उर्मिला चितलांगिया, शांति लखोटिया, निर्मला डागा, राज पेडीवाल, ममता चांडक, विद्या मूंधड़ा, सीमा चांडक, अंजू लोहिया, सरला लोहिया, अनुभा बागड़ी सहित अनेक गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की एकजुटता पर खुशी व्यक्त करते हुए नवगठित कार्यकारिणी के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।