कल बीकानेर के इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली
Feb 12, 2026, 18:19 IST
THE BIKANER NEWS: बीकानेर: बिजली विभाग द्वारा जीएसएस/फीडर के आवश्यक रखरखाव और पेड़ों की छंटाई के चलते शुक्रवार, 13 फरवरी को शहर के विभिन्न हिस्सों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत कटौती का विस्तृत शेड्यूल (समय और प्रभावित क्षेत्र) इस प्रकार है:
1. सुबह 07:00 बजे से 08:00 बजे तक
- करणी औद्योगिक क्षेत्र (फीडर नं. 6 का क्षेत्र)।
2. सुबह 09:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
- पब्लिक पार्क एरिया, तुलसी सर्किल, एक्सईएन (XEN) ऑफिस, राजविलास कॉलोनी।
- हरिजन बस्ती, डूडी पेट्रोल पंप, अंत्योदय नगर, हसन पार्षद वाला डी.टी.आर का क्षेत्र।
3. सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
- दैनिक भास्कर कार्यालय के बाहर, केसर देसर चौक, नोबल पब्लिक स्कूल के पास और सेंट पब्लिक स्कूल के पास का क्षेत्र।
4. सुबह 10:50 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक
- ठाकर फर्नीचर डीटीआर के पास, सेखों का मोहल्ला के पास, रोशनी घर चौराहा के पास का क्षेत्र।
5. दोपहर 03:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक
- एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय (फीडर नं. 5 का क्षेत्र)।