{"vars":{"id": "125777:4967"}}

योग, प्राणायाम एवं ध्यान से ऊर्जावान हुए इलेक्ट्रॉनिक्स के विद्यार्थी

 
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, 8 जून 2026। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बीकानेर में संचालित योग जागरूकता अभियान के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग शाखा के विद्यार्थियों के लिए विशेष योग सत्र आयोजित किया गया।

शारीरिक शिक्षा, खेल एवं योग विभाग के प्रभारी अधिकारी डॉ. एस. एल. प्रजापत के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के योग विभाग की अतिथि संकाय सदस्य प्रियंका रघुवंशी तथा एम.एससी. योग के विद्यार्थी अजय धवल ने विद्यार्थियों को योग प्रोटोकॉल, प्राणायाम एवं वाटरफॉल मेडिटेशन का अभ्यास करवाया।

सत्र के दौरान विद्यार्थियों को योग के माध्यम से तनाव प्रबंधन, मानसिक एकाग्रता एवं सकारात्मक जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का अवलोकन प्राचार्य श्री के. के. सुथार द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक एवं भावनात्मक संतुलन बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है।