मेले का हुआ आगाज,शैक्षणिक संस्थाएं हुई सम्मानित
बीकानेर। पुष्करणा समाज के उत्पति दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला में पहली बार नवाचार करते हुए पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जिसका आगाज पुष्क रणा मेले से हुआ। स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में शुरू हुए इस मेले का शुभारंभ समाज के गोकुल जोशी,डॉ सत्यप्रकाश आचार्य,अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप किशोर व्यास ने फीता खोलकर किया। इस दौरान अतिथियों द्वारा मां उष्टवाहिनी का पूजन कर मेले का अवलोकन किया और महिला उद्यमियों की ओर से निर्मित वस्तुओं को खरीद कर उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये इस प्रकार के मेले को आज के समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे मेले नये महिला उद्यमियों को हौसला प्रदान करेगी। सभी ने ऐसे मेलों की निरन्तरता रखने का आह्वान किया। श्री पुष्करणा प्रन्यास और आयोजन समिति के तत्वावधान में होने वाले पांच दिवसीय कार्यक्रम के दौरान शाम को पारंपरिक गीतों का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं ने केसरिया बालम आयो नी पधारो म्हारे देश... सहित राजस्थानी व पारंपरिक गीतों को सुनाकर सभी का मंत्रमुग्ध किया।आयोजन समिति के अनिल आचार्य ने बताया कि कार्यक्रम में समाज की करीब 40 से ज्यादा शैक्षणिक संस्थाओं को अतिथि पूर्व शिक्षा अधिकारी विजय शंकर आचार्य,रमेश हर्ष व महेश जोशी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
आगामी दिनों में ये रहेंगे कार्यक्रम
आयोजन सचिव अनिल पुरोहित ने बताया कि रविवार दोपहर में रंगोली प्रतियोगिता तथा शाम को हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन रखा गया है।
इसके बाद 24 अगस्त को मेहंदी-मांडना प्रतियोगिता,साहित्यकार-पत्रकार सम्मान समारोह व संगोष्ठी आयोजित होगी। वहीं 25 अगस्त को महिलाओं के लिए पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता तथा शाम को दीपदान,वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान और संगोष्ठी होगी।पुष्करणा दिवस के मुख्य दिन 26 अगस्त को प्रात: मां उष्ट्रवाहिनी का पूजन होगा। इसके बाद 'आया सावन झूम केÓपारंपरिक नृत्य,वेद पाठ,भजन संध्या और महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में इनका रहा सानिध्य
उद्घाटन अवसर पर रासबिहारी जोशी,एडवोकेट सोमदत्त पुरोहित,भंवर पुरोहित,राजीव हर्ष,जयनारायण बिस्सा,बद्री दास जोशी,महेंद्र व्यास,वीरेंद्र किराडू,सुभाष जोशी,दिनेश चूरा,रवि आचार्य,राजकुमारी व्यास,आरती आचार्य,शिवराज व्यास,किशोर आचार्य,शारदा पुरोहित,ओकार हर्ष,नागू भा पुरोहित,सेनूका हर्ष,सुमन ओझा,प्रेम शंकर रंगा,नवरत्न व्यास,शशि व्यास,विजय भादाणी और विजय पुरोहित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।