{"vars":{"id": "125777:4967"}}

बीकानेर आगमन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

 

बीकानेर। राजस्थान विधानसभा में उपराष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होने के बाद पहली बार बीकानेर आगमन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला का शहर जिला कांग्रेस के नत्थूसर गेट मंडल की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम का आयोजन रतानी व्यास चौक, बारह गुवाड़ चौक एवं नत्थूसर गेट पर किया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने डॉ. कल्ला का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके सम्मान को बीकानेर के लिए गौरव का विषय बताते हुए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में नत्थूसर गेट मंडल अध्यक्ष शिवकांत व्यास के नेतृत्व में सत्यनारायण छंगाणी, अनिकेत बिस्सा, आशुतोष बिस्सा, कृष्णकांत व्यास, सुरेंद्र व्यास  (चेयरमैन साहब), आशीष जोशी, राजा पुरोहित, लाला जोशी, निखिल शर्मा, गड़ा महाराज, लक्ष्मीकांत व्यास, जीतू रेड व्यास, लक्ष्मण व्यास, सूर्या कल्ला, शरद हर्ष, जीतू व्यास, राजेंद्र व्यास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।