बीकानेर में विश्व होम्योपैथी दिवस पर निशुल्क शिविर, 96 मरीजों को मिला उपचार
बीकानेर, 10 अप्रैल।अपरेश वेलनेस जी क्योर होम्यो क्लिनिक एवं होम्योपैथ्स यूनियन ऑफ बीकानेर (रजि.) के संयुक्त तत्वावधान में विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर होम्योपैथी के जनक Samuel Hahnemann का 271वां जन्मोत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर खराब जीवनशैली के कारण होने वाले रोग एवं उनके होम्योपैथिक उपचार विषय पर एक संवाद कार्यक्रम तथा होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें इन रोगों के उपचार हेतु होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया।चूंकि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति की बढ़ती लोकप्रियता के कारण प्रत्येक वर्ग का रुझान इस चिकित्सा पद्धति की ओर बढ़ रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अमित कुमार व्यास ने कहा कि यह चिकित्सा पद्धति शीघ्र एवं स्थायी असर करने वाली तथा सौम्य होती है और रोग को जड़ से समाप्त करने में सहायक है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम, रोग-विशेष हेतु कार्यशालाएं एवं होम्योपैथिक चिकित्सा शिविरों का आयोजन आगे भी किया जाएगा।
शिविर में पक्षाघात, पार्किंसन, चक्कर, माइग्रेन, स्पॉन्डिलाइटिस, रक्तचाप में अनियमितता, मधुमेह आदि रोगों के 96 रोगियों को परामर्श एवं दवा प्रदान की गई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. संदीप व्यास ने किया।
इस अवसर पर विश्वनाथ शर्मा, मोहनलाल सोनी, गौतम बाठिया, सुकांत व्यास, लक्ष्य आचार्य, मन्मथ व्यास, मार्कण्डेय आचार्य एवं राधिका व्यास का सक्रिय योगदान रहा।