{"vars":{"id": "125777:4967"}}

पुष्करणा सावे में परिणय सूत्र में बंधे नवविवाहित जोड़ों के लिए 15 फरवरी को नि:शुल्क विवाह पंजीयन शिविर

THE BIKANER NEWS:बीकानेर:-कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के राजकुमार किराडू ने बताया की संस्था के तत्वावधान में पुष्करणा समाज के उन नवविवाहित जोड़ों के लिए, जिन्होंने पुष्करणा सावे में परिणय सूत्र में बंधन किया है, एक नि:शुल्क विवाह पंजीयन शिविर का आयोजन 15 फरवरी 2026 (रविवार) को किया जा रहा है। यह शिविर पुना महाराज की कोठड़ी, नत्थूसर गेट के अंदर, बीकानेर में आयोजित होगा।
इस शिविर के माध्यम से समाज के उन नवदंपतियों को लाभ प्रदान किया जाएगा, जिनका विवाह 10 फरवरी 2026 को पुष्करणा समाज के ओलंपिक सावा के अवसर पर संपन्न हुआ है। शिविर में विवाह पंजीयन से संबंधित समस्त सेवाएं पूर्णतः नि:शुल्क रहेंगी।
कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि यह शिविर समाज के नवदंपतियों को कानूनी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे उन्हें विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
 शिविर में विवाह पंजीयन शुल्क, फोटोग्राफी एवं दस्तावेज सत्यापन की संपूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क रहेगी। नगर निगम के अधिकृत अधिकारी एवं कर्मचारी शिविर स्थल पर उपस्थित रहेंगे तथा विवाह प्रमाण पत्र हाथों-हाथ (ऑन-द-स्पॉट) जारी किए जाएंगे।
कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष  कन्हैया लाल भाटी ने सर्व समाज के सभी नवविवाहित जोड़ों से विनम्र अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं तथा अपने विवाह का विधिवत पंजीयन अवश्य करवाएं।कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के राजकुमार किराडू ने बताया की संस्था के तत्वावधान में पुष्करणा समाज के उन नवविवाहित जोड़ों के लिए, जिन्होंने पुष्करणा सावे में परिणय सूत्र में बंधन किया है, एक नि:शुल्क विवाह पंजीयन शिविर का आयोजन 15 फरवरी 2026 (रविवार) को किया जा रहा है। यह शिविर पुना महाराज की कोठड़ी, नत्थूसर गेट के अंदर, बीकानेर में आयोजित होगा।
इस शिविर के माध्यम से समाज के उन नवदंपतियों को लाभ प्रदान किया जाएगा, जिनका विवाह 10 फरवरी 2026 को पुष्करणा समाज के ओलंपिक सावा के अवसर पर संपन्न हुआ है। शिविर में विवाह पंजीयन से संबंधित समस्त सेवाएं पूर्णतः नि:शुल्क रहेंगी।
कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि यह शिविर समाज के नवदंपतियों को कानूनी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे उन्हें विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
 शिविर में विवाह पंजीयन शुल्क, फोटोग्राफी एवं दस्तावेज सत्यापन की संपूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क रहेगी। नगर निगम के अधिकृत अधिकारी एवं कर्मचारी शिविर स्थल पर उपस्थित रहेंगे तथा विवाह प्रमाण पत्र हाथों-हाथ (ऑन-द-स्पॉट) जारी किए जाएंगे।
कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष  कन्हैया लाल भाटी ने सर्व समाज के सभी नवविवाहित जोड़ों से विनम्र अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं तथा अपने विवाह का विधिवत पंजीयन अवश्य करवाएं।