{"vars":{"id": "125777:4967"}}

बीकानेर में फिर इंसानियत शर्मशार! युवक की हरकत जान उड़े सब के होश 

शनिवार को नया शहर थाना क्षेत्र कि घटना बताई जा रही है।  जिसमें एक बिहार के रहने वाली युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए आमजन ने देर रात को हंगामा किया। 
 

Bikaner News :राजस्थान के बीकानेर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसने इंसानियत को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। पिछले कुछ दिनों में जिले में कई ऐसे मामले आए जिसके बाद हर व्यक्ति सोचने को मजबूर हो गया। 

कभी नवजात का शव झाड़ियां में मिलता है तो कहीं नाबालिक के साथ जबरन दुष्कर्म किया जाता है। वही एक ताजा मामला सामने आया इसके बाद लोगों ने काफी रोष प्रदर्शन किया। 

जानकारी के अनुसार बता दें कि शनिवार को नया शहर थाना क्षेत्र कि घटना बताई जा रही है।  जिसमें एक बिहार के रहने वाली युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए आमजन ने देर रात को हंगामा किया। 

वहीं मोहल्ले वासियों ने युवक को गोवंश के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा।  इस घटना के बाद आसपास के लोगों में काफी गुस्सा देखा गया फिर इस बारे में पुलिस को भी सूचना दी गई। 

सूचना प्राप्त करते ही नया शहर थाना पुलिस मोके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। 

 लोगों में इस बात को लेकर काफी गुस्सा दिखा और इस घिनौनी करतूत के लिए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस ने तथ्यों को जूता कर आगे के जाँच शरू कर दी है।