{"vars":{"id": "125777:4967"}}

अणचाबाई अस्पताल परिसर में राधा कृष्ण एवं गणेश जी की मूर्तियों की हुई प्राण प्रतिष्ठा

 
अणचाबाई अस्पताल परिसर में राधा कृष्ण एवं गणेश जी की मूर्तियों की हुई प्राण प्रतिष्ठा

बीकानेर। आज दिनांक 13 फरवरी 2026, शुक्रवार (एकादशी) को अणचाबाई अस्पताल (सिटी डिस्पेंसरी नं.1) परिसर में प्रातः 10 बजे पूर्ण विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ भगवान राधा श्रीकृष्ण एवं गणेश जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कर उन्हें मंदिर में विधिवत स्थापित किया गया।

मंत्रों की गूंज से पूरा अस्पताल प्रांगण भक्तिमय हो उठा। भव्य और मनोहारी मूर्तियों की सुंदरता व चेतनता से उपस्थित श्रद्धालुओं को साक्षात दिव्य उपस्थिति का आभास हुआ। पंडित चिया महाराज एवं उनके सहयोगी पंडितों ने पंचामृत, पुष्प एवं विविध पूजन सामग्रियों से मूर्तियों का अभिषेक कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया।
इस अवसर पर डॉ. सविता सहारण, डॉ. अनामिका जोशी, डॉ. गौरव शर्मा सहित समस्त पैरामेडिकल स्टाफ ने हवन एवं प्राण प्रतिष्ठा में श्रद्धा और तन्मयता के साथ भाग लिया। अस्पताल में उपचार हेतु आए कई मरीज भी इस आध्यात्मिक आयोजन के साक्षी बने और भक्तिमय वातावरण में स्वयं को धन्य महसूस किया।
लगभग तीन घंटे तक चले इस धार्मिक कार्यक्रम ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। पंडितों ने सभी विधियों का क्रमबद्ध एवं लयबद्ध तरीके से पालन करते हुए प्रत्येक मंत्र और पूजन सामग्री का समुचित उपयोग किया, जिससे आयोजन अत्यंत गरिमामय और ऐतिहासिक बन गया।
अंत में उपस्थित जनों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं गणेश जी से सभी पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखने की प्रार्थना की।