{"vars":{"id": "125777:4967"}}

बीकानेर में यूथ-कांग्रेस प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, कलेक्ट्रेट ऑफिस के अंदर घुसने की कोशिश पर दिखा एक्शन 

गिरफ्तार यूथ कांग्रेस नेताओं को पुलिस बीछवाल थाने ले गई है। जहां से अभी तक किसी को रिहा नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के बीकानेर से जोधपुर रवाना होने के बाद ही इन्हें छोड़ा जाएगा।
 

Bikaner news : बीकानेर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे की शहर में सोलर प्लांट को लेकर काटी जा रही खेजड़ी के विरोध में यूथ कांग्रेस ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जब यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास किया तो पुलिस का एक्शन नजर आया और लाठीचार्ज कर दिया। 

पुलिस बीछवाल थाने ले गई 

जानकारी के अनुसार बता दे की गिरफ्तार यूथ कांग्रेस नेताओं को पुलिस बीछवाल थाने ले गई है। जहां से अभी तक किसी को रिहा नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के बीकानेर से जोधपुर रवाना होने के बाद ही इन्हें छोड़ा जाएगा।

वहीं यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवर कूकणा ने बताया कि इस लाठीचार्ज में मुकनाराम गोदारा के पैर में चोट आई है। घुटने की टखने पर फ्रैक्चर हो गया है। वहीं दूसरे कार्यकर्ता अंकित बिश्नोई के हाथ में फेक्चर हो गया है। दोनों के लिए अस्थि रोग विशेषज्ञ को बुलाया गया है।

पुलिस ने बैरिकेड्स तोड़कर अंदर जानें की कोशिश 

यूथ कांग्रेस की ओर से बुधवार को कलेक्टर को ज्ञापन दिया था कि वे गुरुवार को प्रदर्शन करेंगे। यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी दोपहर करीब 1 बजे यूथ कांग्रेस के नेता कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए थे और आरएसी के जवानों को भी तैनात किया था।


यूथ कांग्रेस क्यों कर रहे थे प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार बता दे की यूथ कांग्रेस ने अर्से से कलेक्टरी परिसर में धरने पर बैठे पर्यावरण प्रेमियों के लिए प्रदर्शन किया। सोलर कंपनियों की ओर से लगातार खेजड़ी के पेड़ों को काटने के विरोध में यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिसमें बीकानेर शहर व देहात क्षेत्र के यूथ कांग्रेस पदाधिकारी पहुंचे थे।


इन्हें लिया गया हिरासत में 

प्रदर्शन के दौरान लाठी चार्ज में युवाओं को बाद में वहां से गिरफ्तार भी किया गया। यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष भंवर कूकना, शहर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, प्रदेश महासचिव फ़रमान कोहरी,राजेश गोदारा, आकाश लोहिया, प्रफुल्ल हटीला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शांति बेनीवाल, निरमा मेघवाल, रिछपाल गोदारा, गिरधारीलाल कूकना, सत्तार कोहरी ने गिरफ्तारी दी।