आरपीएस अफसर से जुड़े प्रकरण में पीडि़त परिवार को गैंगस्टर से मिली धमकी के मामले में हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती
Feb 15, 2026, 12:23 IST
THE BIKANER NEWS:बीकानेर। आरपीएस अधिकारी से जुड़े मामले में गैंगस्टर से मिली जानलेवा धमकी से पीडि़त परिवार की ओर से दायर याचिका को गंभीरता से लेते हुए हाई कोर्ट ने पुलिस विभाग को मामले की एफआईआर दर्ज कर निष्पक्षता से जांच और पीडि़त परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिये है। पीडि़त परिवार की अल्ताफ बानों की ओर से हाई कोर्ट में दायर की गई याचिका में आरोप लगाया गया है कि मेरे द्वारा आरपीएस अधिकारी संजय बौथरा के खिलाफ दर्ज कराये संज्ञेय अपराध का मामला बीकानेर में कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में राजीनामें का दबाव बनाने के लिये आरोपी आरपीएस अफसर ने मुझे और मेरे बेटे को गैंगस्टर रोहित गोदारा से इंटरनेशल वाट्सएप कॉल से जानलेवा धमकी दिलाई। इसे लेकर पीडि़त परिवार ने बीकानेर पुलिस रेंज आईजी के समक्ष दरख्वास्त पेश आरोपी आरपीएस अफसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर परिवारजनों को सुरक्षा मुहैया कराने का आग्रह किया। लेकिन आईजी बीकानेर ने मामलें में कोई एक्शन लिया। हाईकोर्ट ने याचिका की सुनवाई बाद आरपीएस अधिकारी को नोटिस जारी किया है और उससे जवाब मांगा है। सचिव, गृह विभाग,पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज, पुलिस अधीक्षक बीकानेर और सीआई कोटगेट को नोटिस जारी कर पीडि़त परिवार को सुरक्षा दिये जाने और डीजीपी राजस्थान को इस मामले की जांच अपनी निगरानी में कराने के निर्देश दिए है।
*यह है मामला*
परिवादी अल्ताफ बानो ने साल 2016 में कोटगेट थाने में तत्कालीन थानाधिकारी निर्वतमान में आरपीएस अफसर संजय बौथरा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। यह मामला अभी विचाराधीन है। इस मामले में पीडि़ता ने आरोप लगाया था कि पुलिस अधिकारी संजय बौथरा उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। जब ऐसा करने से मना किया तो गैंगस्टर के नाम से धमकी दिलवा दी। महिला और कथित गैंगस्टर के बीच हुई बातचीत के एक ऑडियो क्लिप सामने आ चुका है।