{"vars":{"id": "125777:4967"}}

जय श्री भैरूनाथ मित्र मंडल की 'राजा डाक' ने दिखाया दम, मात्र 1 घंटे 23 मिनट में बीकानेर से कोडमदेसर पहुंचकर रचा इतिहास

 
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर: शहर के बाबूलाल फाटक, महाराणा प्रताप बस्ती (गाड़िया लोहार) स्थित 'जय श्री भैरूनाथ मित्र मंडल' के सदस्यों ने अदम्य साहस और आस्था का परिचय दिया है। मंडल द्वारा आज कोडमदेसर भैरूनाथ जी के लिए एक भव्य 'राजा डाक' (ध्वजा यात्रा) का आयोजन किया गया।

​भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। बाबा भैरूनाथ के जयकारों के साथ यह डाक बाबूलाल फाटक से प्रस्थान हुई और धावकों ने पूरी ऊर्जा के साथ दौड़ते हुए यह दूरी मात्र 1 घंटा 23 मिनट में तय कर ली।

​कोडमदेसर धाम पहुंचकर मंडल के सदस्यों ने बाबा के चरणों में शीश नवाया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। गाड़िया लोहार समाज और बस्ती के लोगों ने इस ऐतिहासिक डाक का जगह-जगह स्वागत किया।