बीकानेर में डिस्कॉम महामंत्री जनक कुमार गहलोत का भव्य स्वागत
Mar 21, 2026, 18:56 IST
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, 21 मार्च 2026।बाड़मेर-ऋषिकेश ट्रेन से यात्रा के दौरान बीकानेर रेलवे स्टेशन पर जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ (भामसं) के नव-निर्वाचित डिस्कॉम महामंत्री श्री जनक कुमार गहलोत के प्रथम बीकानेर आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर डिस्कॉम के वरिष्ठ नेता श्री रघुनाथ सिंह सोलंकी, राज विद्युत श्रमिक महासंघ के प्रदेश मंत्री श्री दिलीप व्यास, श्री संजय देवड़ा, श्री निर्मल देवड़ा, श्री मुकेश मेहरा सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बहुमान-पट्टिका भेंट कर उनका सम्मान किया।
स्वागत समारोह के दौरान श्री जनक कुमार गहलोत ने सभी साथियों को नववर्ष एवं गणगौर पर्व की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने संगठन की एकता को मजबूत रखने और श्रमिक हितों के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश मंत्री श्री दिलीप व्यास ने बताया कि संगठन हमेशा श्रमिकों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार के कार्यक्रम संगठन की एकजुटता को और सुदृढ़ करते हैं।