जंत्र-तंत्र-मंत्र शिरोमणी व्यास की जयंती मनाई
Dec 27, 2025, 23:36 IST
THE BIKANER NEWS:- बीकानेर:- 27 दिसम्बर 2025 सनातन धर्म साधना पीठ के प्रणेता एवं जंत्र तंत्र मंत्र शिरोमणि पंडित चाँदरतन जी व्यास 107 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। पीठ के संरक्षक पुराण केशरी पंडित गोपाल महाराज ने बताया कि आज श्री व्यास की जयंती अनेक साधु संतों के सान्निध्य में उनके तैल चित्र के आगे पुष्पांजलि अर्पित की गई एवम विद्वान विप्रजनों द्वारा भगवद गीता का सस्वर पाठ किया गया तत्पश्चात संत महात्माओं को प्रसादी करवाकर उनका सम्मान किया गया।
पंडित अशोक ओझा ने कहा कि श्री व्यास का आध्यात्मिक जीवन सदैव जनमानस के कल्याण के लिए समर्पित रहा और उन्होंने अपने कालखंड में बीकानेर का नाम भारत के कोने कोने में रोशन किया, जिसका परिणाम उनके अनुयायियों को निरंतर प्राप्त होता है।
इस् अवसर पर उपस्थित संत महात्माओ ने एक स्वर में कहा कि श्री व्यास के जीवन से प्रेरणा लेकर आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़े, यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि मानी जायेगी।
जयंती अवसर पर शंकर जोशी,मदन मोहन रंगा, पुरूषोत्तम व्यास, कन्हैया लाल जोशी,भंवरीदेवी, संगीता, मधुबाला, अनुराधा जोशी, इंद्रा व्यास, आदि सनातनी अनुयायी एवम शिष्य उपस्थित थे।