{"vars":{"id": "125777:4967"}}

जोधपुर विद्युत वितरण निगम कर्मचारी मजदूर संघ एवं राजस्थान विद्युत कर्मचारी परिवार उत्थान परिषद बीकानेर

 

                

 15वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न सेवानिवृत्ति कार्मिकों बिजली वीरो एवं शाहिद कर्मचारी परिवारों को किया सम्मानित

बीकानेर 16 अगस्त 2026 स्थानीय श्री रामसर रोड स्थित धरणीधर रंगमंच पर राजस्थान विद्युत कर्मचारी परिवार उत्थान परिषद एवं जोधपुर विद्युत वितरण निगम कर्मचारी मजदूर संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित संघ के 15वें स्थापना दिवस पर सेवानिवृत्ति कर्मचारियों, अधिकारियों, बिजली वीरो एवं शहीद हुए कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को तथा कर्मचारी अधिकारी के पुत्र पुत्री जिन्होंने हायर शिक्षण में उल्लेखनीय अंक प्राप्त किया उनको विश्वकर्मा अलंकरण से सम्मानित किया ।

  संयोजक रामकुमार व्यास ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान वी. के .छंगाणी तकनीकी निदेशक jodhpur.com जोधपुर, वशिष्ठ अतिथि अशोक गोयल मुख्य अभियंता बीकानेर एवं जोधपुर जोधपुर डिस्कॉम जोधपुर राजेंद्र कुमार अधीक्षण अभियंता जोधपुर डिस्कॉम बीकानेर मनमोहन सिंह अधिशासी अभियंता जिला एवं रमजान अब्बासी रामकुमार व्यास धर्मपाल मंच पर आसीन हुए इन सबका स्वागत एवं सम्मान अशोक जोशी शांतिलाल भवानीपुरी राजेश आचार्य अभिषेक पुरोहित भैरव आचार्य जगदीश पन्नू मनोहर मीणा दिनेश जनागल कार्यकर्ताओं ने सोल और साफा स्मृति चिन्ह देकर के सम्मान किया

      स्वागत भाषण दिलीप जोशी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजस्थान संयुक्त कर्मचारी एवं मजदूर महासंघ द्वारा किया गया कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं पर संयोजक रामकुमार व्यास ने विस्तार से अधिकारियों के सामने रखा इस अवसर पर अन्य वक्ताओं द्वारा जिसमें अशोक जोशी दिनेश जनागल मनोज रंगा ने भी अपने उद्बोधन में कर्मचारियों के लिए माननीय वी.के छगांणी के सामने बात रखी मुख्य अतिथि वी.के छगांणी एवं मुख्य अभियंता अशोक गोयल अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार द्वारा कर्मचारी एवं कर्मचारियों के परिवार को संयुक्त रूप से सम्मानित करते हुए कहा कि यह हमारी समझ में पहली बार देख रहा हूं की कोई संगठन अपने ही विभाग के सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान एवं घातक व अघातक दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए कर्मचारियों को बिजली वीर एवं शहीद का दर्जा देते हुए सम्मानित करता है श्री छगांणी ने कहा कि आने वाले का सभी स्वागत करते हैं परंतु जो विभाग में वर्षों तक उनके साथ रहे उनका स्वागत सम्मान में यह पहली बार देख रहा हूं बड़े खुशी की बात है की यह संगठन और संस्था हमारे बिजली वीरों को सम्मानित करती है साथ ही जो कर्मचारी करंट लगने से एवं पोल से गिर जाने पर भगवान को प्यार हो जाते उनके घर परिवार के लोगों को बुला करके उन्हें शहीद का दर्जा देते हुए विश्वकर्मा सम्मान से सम्मानित करना में पहली बार देख रहा हूं इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति 13 कर्मचारियों अधिकारियों का तथा बिजली वीर के रूप में पांच कर्मचारियों का एवं शहीद हुए 6 कर्मचारियों के परिवार वालों को विश्वकर्मा अलंकार से सम्मानित किया गया । बहुत बड़ी बात है संचालन करता दिलीप जोशी ने मान्य सी के छंगानी सब को उनके द्वारा दिए गए अनुमोदन में बीकानेर के कर्मचारी और बीकानेर की जनता के लिए बीकेसीएल कंपनी द्वारा जो दुविधा उत्पन्न की जा रही है उसका भी निवारण करने का आश्वासन दिया इसी क्रम में अशोक गोयल मुख्य अभियंता द्वारा कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनके हर काम के लिए मैं हमेशा तैयार रहूंगा श्री राजेंद्र जी ने भी कर्मचारियों के एवं उनके कार्यों को संपादित करने का श्वसन दिया अंत में जिला अध्यक्ष धर्मपाल द्वारा आए हुए सभी कर्मचारी एवं उनके परिवार वालों को इस स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए धन्यवाद और उनका आभार व्यक्त किया यह कार्यक्रम आज बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । इस कार्यक्रम में पुरानी कार्यकारिणी भंग करते हुए नए जिला अध्यक्ष के रूप में श्री अभिषेक पुरोहित एवं महामंत्री के रूप में भवानीपुरी संगठन मंत्री के रूप में श्री कुंभाराम को मनोनीत किया गया है और उन्हें अपनी पूरी कार्यकारिणी बनाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है वह अपनी कार्यकारिणी बनाकर प्रांत के अध्यक्ष रामकुमार व्यास से अनुमति लेंगे।