बीसीआर चुनाव में कमल नारायण पुरोहित की दावेदारी मजबूत, प्रचार अभियान ने पकड़ी रफ्तार
बीकानेर।आगामी 22 अप्रैल को होने वाले बीसीआर चुनाव को लेकर पूरे राजस्थान की अदालतों में चुनावी हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में अधिवक्ता कमल नारायण पुरोहित का प्रचार अभियान इन दिनों पूरे जोर-शोर से चल रहा है। अधिवक्ताओं के बीच लगातार जनसंपर्क, मुलाकातों और बैठकों के माध्यम से वे अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 6/4/2026 को अधिवक्ता कमल नारायण पुरोहित व उनके समर्थक जिनमे अधिवक्ता मनोज भदानी, वेणुगोपाल पुरोहित, शिवशंकर बिस्सा,विजयशंकर व्यास,अरुण जोशी, गणेश मूँड़, त्रिलोक नारायण , सुरेश नारायण , गणेश व्यास, शाहीन ख़ान , हिरांश कल्ला, कैलाश आदि ने नोखा व नागौर बार में अधिवक्ताओं ने कमल नारायण पुरोहित का बहुत स्वागत किया व नोखा व नागौर के अधिवक्ताऔ से संवाद करते हुए कहा कि वे पारदर्शिता के साथ अधिवक्ताओं के सम्मान और सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
चुनावी माहौल में उनकी बढ़ती सक्रियता और व्यापक संपर्क अभियान ने मुकाबले और अधिक दिलचस्प बना दिया है।