लोकनायक शहीद भगतसिंह संस्थान के चुनाव सम्पन्न, इनको मिली जिम्मेदारियां
Apr 21, 2025, 14:46 IST
THE BIKANER NEWS: बीकानेर, लोकनायक शहीद भगत सिंह संस्थान की प्रथम कार्यकारिणी का हुआ गठन,निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत निर्विरोध चुने गए सभी पदाधिकारी।
चुनाव अधिकारी पवन राजपुरोहित ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान
8 पदाधिकारियों व 7 सदस्यों का निर्वाचन हुआ। प्रत्येक पद के लिए निर्धारित समय तक एक-एक आवेदन ही प्राप्त होने पर निर्विरोधन निर्वाचन हुआ।
कार्यकारिणी में राजकुमार राजपुरोहित अध्यक्ष,मोहन लाल चौधरी महासचिव, मुकेश जोशी कोषाध्यक्ष, सत्यनारायण लढ्ढा उपाध्यक्ष,सोहन सिंह राजपुरोहित सहसचिव, मनोज कुमार व्यास संगठन मंत्री और बजरंग लाल कुम्हार प्रचार मंत्री निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं मनीष स्वामी, राजकुमार छंगाणी,जुगल किशोर सेवग, अशोक सुधार, रज्जाक खान, मनोज कुम्हार निर्मला राजपुरोहित सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए।