माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा धूमधाम से गणगौर महोत्सव आयोजित
माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा महेश्वरी भवन में गणगौर महोत्सव बड़े ही उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मी तोषनीवाल ने की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मंगल वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
दीप प्रज्वलन आशकरण, सुरेश झंवर, युवा संगठन अध्यक्ष केशव करवा, उमाशंकर माल, लालचंद राठी, नारायण लोहिया, श्याम सुंदर भट्टाड़, दिनेश झंवर, अरविंद झंवर, संरक्षक उर्मिला तापड़िया और राधामणी चितलंगी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में गणगौर माता को विवाह की विभिन्न रस्मों के माध्यम से सजाया गया। कुमकुम रस्म उर्मिला, सोनू, प्रीति झंवर एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत की गई, वहीं हल्दी रस्म करवा एंड पार्टी ने आकर्षक नृत्य के साथ निभाई। मेहंदी रस्म आशा लोहिया, सुनैना मंत्री एवं उनकी टीम द्वारा, माहिरा रस्म क्वीन एंड राठी ग्रुप द्वारा तथा संगीत कार्यक्रम राखी, संतोष, वंदना और ललिता द्वारा उत्साहपूर्वक प्रस्तुत किया गया।
बारात की प्रस्तुति सुषमा बजाज और सुरभि सोमानी ने दी। गणगौर-ईश्वर की जीवंत झांकी भावना मुंद्रा और तनीषी राठी के रूप में आकर्षण का केंद्र रही। मंच संचालन तनीषा मालानी द्वारा किया गया।
प्रतियोगिताओं में सास-बहू प्रतियोगिता में किरण डागा और करिश्मा डागा प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि सोनू मालानी और तनीषा मालानी द्वितीय स्थान पर रहीं। गणेश वंदना वंदना राठी द्वारा प्रस्तुत की गई। एक मिनट गेम में अनु राठी और कोमल परतानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सचिव शांति मूंदड़ा ने अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सुनीता बाहेती, कोषाध्यक्ष मनीषा राठी सहित महिला मंडल की अनेक सदस्याएं सक्रिय रहीं। निर्णायक मंडल में दुर्गा राठी, छवि लुणावत और शिवानी मैम शामिल रहीं।
पूर्व अध्यक्ष राधामणी चितलंगी ने समाज की गणगौर को नई पोशाक भेंट की तथा तीज पर निकलने वाली गणगौर सवारी में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की। बजरंग लाल सोमानी ने गणगौर-ईश्वर के रूप में आए बच्चों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए तथा सभी मातृशक्ति को गीता पुस्तक भेंट की गई।
ग्रुप डांस में अनु राठी और कोमल परतानी प्रथम रहीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं का शीतल पेय से स्वागत किया गया तथा सभी ने हाई-टी का आनंद लिया।
सास-बहू संबंधों पर आधारित एक नाटिका उर्मिला तापड़िया, सुमन तापड़िया, सविता करवा और निधि करवा द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसे खूब सराहा गया। कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में दिनेश झंवर द्वारा जल व्यवस्था सहित सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।