ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर अजय देव उर्फ अज्जू बाबा के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
Jun 13, 2026, 15:55 IST
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर/जामसर। जिले के जामसर क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन नीलकंठ के तहत एक बड़े अभियान को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान हिस्ट्रीशीटर अजय देव उर्फ अज्जू उर्फ बाबा द्वारा किए गए अवैध कब्जे और निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार आरोपी पर लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, मादक पदार्थ तस्करी और जानलेवा हमले सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में संलिप्तता भी सामने आई है। इसी के तहत उसके अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई।
बताया गया कि आरोपी ने गली आम पर अवैध अतिक्रमण कर रखा था, जिससे रास्ता बाधित हो गया था। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर बंद हुई गली को दोबारा आमजन के लिए खोल दिया। अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण का उपयोग संदिग्ध और अवैध गतिविधियों के लिए किए जाने की शिकायतें भी मिल रही थीं।
स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों द्वारा धमकाने एवं परेशानी की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान जामसर थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और ग्राम पंचायत प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे।
पुलिस और प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बदमाश प्रवृत्ति के लोगों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा, कार्यवाहक एसपी विशाल जांगिड़ के निर्देशन में तथा वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की गई।