विधायक जेठानंद व्यास पहुंचे जगन्नाथ मंदिर
समिति संरक्षक पचीसिया एवं अध्यक्ष लखाणी भी रहे मौजूद
बीकानेर पश्चिम विधानसभा विधायक जेठानंद व्यास भगवान् जगन्नाथ के दर्शन करने रतन बिहारी पार्क स्थित राशिक शिरोमणि मंदिर पहुंचे | व्यास ने जगन्नाथ रथ यात्रा समिति को रथयात्रा का सफल आयोजन करवाने पर बधाई देते हुए बताया कि उड़ीसा जगन्नाथ पुरी की तरह बीकानेर में भी श्रद्धालुओं का सैलाब इस रथयात्रा में उमड़ने लगा है | भगवान् जगन्नाथ ही कृपा अपरम्पार है और मैं भगवान् से पूरे बीकानेर वासियों की मंगल कामना करता हूँ |
समिति संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि अब नौ दिन तक भगवान् जगन्नाथ, भगवान् बलभद्र तथा देवी सुभद्रा यहाँ विश्राम करेंगे | साथ ही पचीसिया ने बताया कि रथयात्रा मार्ग में काफी गड्ढे हो रखे हैं जिनका पेचवर्क करवाना आवश्यक है ताकि भगवान् जब वापस अपने घर लौटे तो मार्ग में असुविधा का सामना ना करना पड़े | समिति अध्यक्ष घनश्याम लखाणी ने बताया कि भगवान् जगन्नाथ की विशेष पूजा अर्चना के साथ साथ नित नये पकवानों का भोग लगाया जाता है और दिनभर हजारों की संख्या में श्रद्धालू यहाँ दर्शन को आते हैं | इस अवसर पर राजेन्द्र डीडवानिया, नरेश मित्तल, शिवजी अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, बनवारीलाल अग्रवाल, राजीव शर्मा, महेंद्र अग्रवाल, लोकेश चतुर्वेदी, पवन पचीसिया आदि उपस्थित हुए |