पुष्करणा सावे को लेकर विधायक व्यास ने निगम आयुक्त को लिखा पत्र दिए ये निर्देश
Nov 8, 2025, 21:32 IST
बीकानेर, 8 नवम्बर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने नगर निगम आयुक्त को 10 फरवरी 2026 को होने वाले पुष्करणा ब्राह्मण समाज के ओलंपिक सावे से पूर्व समूचे शहरी क्षेत्र की सड़कों और नालियों को दुरुस्त करने तथा सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था का सर्वेक्षण करते हुए इन्हें समय रहते दुरुस्त करने के संबंध में पत्र लिखने से साथ मिलकर इस संबंध में चर्चा की है।
विधायक ने बताया कि पुष्करणा ब्राह्मण समाज के ओलंपिक सावे के दौरान एक ही दिन में बड़ी संख्या में विवाह होते हैं। इसके लिए देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग भी बीकानेर आते हैं। इस दौरान उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं हो, इसके मद्देनजर यह कार्य समय रहते करवाने के लिए चर्चा की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के एक अभियंता, निजी सहायक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ अगले दो तीन दिनों में समूचे शहरी क्षेत्र का सर्वे करवाया जाए।