"मुकेश नाइट" पोस्टर का हुआ विमोचन
सूर्या कला केंद्र संस्था द्वारा महान गायक मुकेश की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले " मुकेश नाइट" संगीत कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि इंजी. एवं रंगकर्मी रवि माथुर के कर कमलों से किया गया।
सूर्या कला केंद्र संस्था के अध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र नाथ ने बताया कि दिनांक 30 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले "मुकेश नाइट" कार्यक्रम में मुकेश जी के गाए गीतों की विभिन्न कलाकारों द्वारा एकल एवं लोकप्रिय फीमेल सिंगर लता मलघट के साथ युगल गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएगी ।
इस "मुकेश नाइट" कार्यक्रम डॉ शिव ओम शुक्ला (ऑर्थो ) की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा, मुख्य अतिथि डॉ अशोक ओझा, विशिष्ट अतिथि एन डी रंगा (अध्यक्ष सखा संगम) और इंजी एवं रंगकर्मी रवि माथुर होंगे।
पोस्टर विमोचन के दौरान , इंजी रवि माथुर, डॉ सुरेन्द्र नाथ,कैलाश खरखोदिया, राजेश पारीक, नरेश पोपली, संजय मोदी, पवन उम्मट और इयान उपस्थित रहे।