{"vars":{"id": "125777:4967"}}

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में मुमताज बानो बनीं प्रदेश सचिव, बीकानेर में खुशी की लहर

 

बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देशानुसार तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) द्वारा प्रदेश महासचिव, सचिव, संयुक्त सचिव एवं प्रदेश समन्वयकों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में बीकानेर की सक्रिय कांग्रेस नेत्री श्रीमती मुमताज बानो को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

मुमताज बानो की नियुक्ति की घोषणा के बाद बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिलाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि वह संगठन को मजबूत बनाने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एम. डी. चौपदार के नेतृत्व में मुमताज बानो संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी कार्य करेंगी।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों मनोज चौधरी (प्रदेश सचिव, ओबीसी प्रकोष्ठ), जयदीप सिंह जावा, अब्दुल रहमान लोदरा, राजेश पुनिया, विकास रावत, कैलाश गहलोत, सईदन बानो, नजमा, गुल्लू, मदीना, कौसर परवीन, शमा, शशि कला, लक्ष्मी गुप्ता, आशा देवी, ममता सोनी, मुस्कान, हिना, मुमताज शेख सहित अनेक लोगों ने मुमताज बानो को बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।