{"vars":{"id": "125777:4967"}}

राष्ट्रीय कवि चौपाल 574 वीं कड़ी राष्ट्रीय चिकित्सक - नशा निषेध को समर्पित*डॉ गजेन्द्र वर्मा - डॉ कन्हैयालाल कच्छावा का राष्ट्रीय कवि चौपाल में सम्मान* 

 

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर साप्ताहिक कार्यक्रम राष्ट्रीय कवि चौपाल 574 वीं कड़ी राष्ट्रीय चिकित्सक - नशा निषेध को समर्पित रही।  आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता में श्री मती सरोज भाटी, मुख्य अतिथि में डॉ. गजेन्द्र वर्मा, डॉ. कन्हैया लाल कच्छावा, विशिष्ट अतिथि में सरदार अली परिहार आदि मंचासीन हुए, कार्यक्रम शुभारम्भ करते हुए रामेश्वर साधक ने स्व बौद्धिक में कहा कि स्वस्थता में प्रसन्नता, सफलता, समृद्धता, लोकप्रियता, निश्छलता आदि सातों सुख साथ बतौर उपहार में साथ लाती है। आज के कार्यक्रम अध्यक्ष सरोज भाटी ने नशा निषेध में काव्य धारा में अपनी बात रखी नशा नाश का मूल है, इससे रहना है दूर,...डॉ कन्हैया लाल कच्छावा ने नशे पर  बताया  कि "हमारी लापरवाही से नशे की जड़ें पहूंच हमारे नौनिहालों (बाल्यावस्था) तक पहुंच गई है, जिसके भावी अंजाम आत्म घाती, दर्दनाक है, जिसके जिम्मेदार मां बाप व संगत हैं। डॉ गजेन्द्र वर्मा : नशा मुक्ति एक चुनौतीपूर्ण लेकिन जीवन बदलने वाली प्रक्रिया है
राष्ट्रीय कवि चौपाल समूह में डॉ गजेन्द्र वर्मा एवं डॉ कन्हैयालाल कच्छावा का शाॅल रत्न जड़ित मोतीयन माला श्री फल माल्यार्पण द्वारा आत्मीय सम्मान किया गया। 
आज के कार्यक्रम में 18 साहित्य वृंद की रचनाओं का लोकार्पण हुआ तथा कार्यक्रम में  घनश्याम सौलंकी,भवानी सिंह शिवबाड़ी, वन्दना भाटी 
कई गणमान्य साहित्यानुरागी उपस्थित रहे कार्यक्रम संचालन चुटिले शायराने अंदाज में कैलाश टाक ने किया जबकि आभार  रामेश्वर साधक ने व्यक्त किया।