नयाशहर थाना पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, एक दिन में तीन बड़ी कार्रवाई
बीकानेर। बीकानेर पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नयाशहर थाना पुलिस ने एक ही दिन में तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 10 किलो 555 ग्राम अवैध डोडा बरामद किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन तथा नयाशहर थानाधिकारी सुरजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पहली कार्रवाई गणेश फील्ड क्षेत्र में की गई, जहां जीवणनाथ जी की बगेची के पास रहने वाले श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 420 ग्राम डोडा बरामद किया गया।
दूसरी कार्रवाई संसोलाव तालाब के पास की गई। यहां जम्भेश्वर नगर निवासी इन्द्रपाल को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो 535 ग्राम डोडा जब्त किया गया।
तीसरी कार्रवाई भैरू कुटिया के पास हुई, जहां एमडीवी कॉलोनी निवासी प्रेमसुख को 7 किलो 600 ग्राम डोडा के साथ गिरफ्तार किया गया।
तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर पुलिस पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में थानाधिकारी सुरजीत कुमार के साथ कपिल कुमार, प्रदीप कुमार, राकेश गादोरा, हरपाल सिंह, मंजीत कौर, कृष्ण कुमार, प्रवीणा, हेमराज, जेसाराम, शीशराम, राजाराम, विकास और प्रहलाद राम सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।