{"vars":{"id": "125777:4967"}}

नोखा: डॉ. विजय कुमार भार्गव का सामाजिक सरोकार, दो संस्थाओं को दिया महत्वपूर्ण सहयोग

 
THE BIKANER NEWS:-नोखा।समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय डॉ. विजय कुमार भार्गव ने एक बार फिर मानवता और आश्रम  सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। डॉ. भार्गव द्वारा दो अलग-अलग सामाजिक संस्थाओं को महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया गया।

डॉ. विजय कुमार भार्गव ने अपनाघर आश्रम  नोखा मंडी, बीकानेर में रह रहे प्रभु जनो को
 फल वितरण हेतु सहयोग प्रदान किया, जिससे  प्रभुजनो  के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
वहीं दूसरी ओर,   सनराइज फाउंडेशन  ट्रस्ट बीकानेर द्वारा गंगा शहर नोखा रोड पर स्थित   संचालित कोचिंग लाइब्रेरी में पढ़ रहे गरीब बच्चे बच्चियो के शिक्षा हेतु सहयोग प्रदान किया!जिससे बच्चे बच्चियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली! भार्गव ने कोचिंग संचालक अखाराम चौधरी और आश्रम अध्यक्ष किरण झंवर दोनों का अभार जताया!

डॉ. भार्गव का कहना है कि समाज के कमजोर वर्गों के , बच्चों और प्रभुजी की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने दोनों संस्थाओं की सराहना करते हुए सनराइज फाउंडेशन ट्रस्ट बीकानेर श्रीमान अखारामचौधरी एवं   अपना घर आश्रम अध्यक्ष किरण  जी  झंवर का   अभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि डॉ. विजय कुमार भार्गव का सामाजिक संस्थाओं के प्रति सहयोग निरंतर जारी है, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक सामाजिक बदलाव देखने को मिल रहा है।