{"vars":{"id": "125777:4967"}}

राहुल गांधी के जन्मदिन पर बीकानेर में कांग्रेस का सेवा अभियान, सड़कों के गड्ढे भरकर किया श्रमदान

 

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, 19 जून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करते हुए शहर की सड़कों पर बने गड्ढों को मिट्टी डालकर भरा। कार्यकर्ताओं ने इसे आमजन को राहत पहुंचाने और जनहित में किया गया प्रयास बताया।
कांग्रेस नेता मनोज चौधरी ने बताया कि राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज से पूरे एक सप्ताह तक "सेवा पखवाड़ा" मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न सामाजिक, जनहित एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
सुमित कोचर ने कहा कि नगर निगम और प्रशासन की अनदेखी के कारण शहर की कई सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभियान शुरू कर सड़कों के गड्ढों को मिट्टी से भरने का कार्य किया है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
जयदीप सिंह जावा ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत श्रमदान कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यकर्ता स्वच्छता, जनसहयोग और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यों में भाग लेकर समाज सेवा का संदेश देंगे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर सड़क सुधार कार्य में भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में मनोज चौधरी, सुमित कोचर, जयदीप सिंह जावा, दुर्गादत्त गहलोत, राजेश पुनिया, महबूब रंगरेज, अब्दुल रहमान लोदरा, बलराम नायक, सुभाष झाजड़ा, गणेश गोस्वामी, डी.सी. गहलोत, जाकिर हुसैन, सलीम भाटी, केसरी चंद, सद्दाम हुसैन, सलीम राजू, मयंक व्यास, भाई नायक और संतोष नायक सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता ही राहुल गांधी के विचारों की प्रेरणा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।