इंकलाब ङ्क्षजदाबाद के नारों से गूंजा प्रांगण
वीर शहीदों की पुण्यतिथि पर हुआ रक्तदान शिवर, 261 ने किया अमूल्य रक्त का दान
Mar 23, 2026, 20:51 IST
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। आज शहीद दिवस पर बीकानेर सहित देशभर वीर शहीदों को श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया गया। अनेकानेक जगहों पर आयोजन हुए और वीरों को श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी।
इस अवसर पर लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के महान वीरों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को स्मरण किया गया, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इसी कड़ी में टीम आगाज एक बदलाव द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। गंगाशहर क्षेत्र में स्थित अरूणोदय विद्या मंदिर में यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम वीर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर युवाओं ने श्रद्धाजंलि दी। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर युवाओं ने वीर शहीदों का श्रद्धाजंलि दी।
संस्था के संयोजक गोविंद सारस्वत जीजीवाला ने बताया कि इस पुनीत आयोजन का उद्देश्य समाज सेवा के साथ-साथ माँ भारती के अमर वीर सपूत शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करना है।
मोहन सुराणा, रामचन्द्र आचार्य, महेश ओझा ने शहीदों के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर शिविर शुभारंभ किया। इस अवसर पर 261 यूनिट रक्त संग्रह कर लक्ष्य प्राप्त किया गया एवं 147 अन्य रक्तदाताओं का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी भरे गए ।।
इस शिविर में पी.बी.एम. हॉस्पिटल, बीकानेर की टीम से डॉ. ऋषि सुथार (सहायक आचार्य), योगेन्द्र भाटी, ओमप्रकाश मोदी, रीना चौधरी, राजश्री राठौड़, जितेन्द्र गहलोत तथा जन सेवा ब्लड सेंटर से डॉ. कुनाल, सूर्य प्रकाश सोनी, धीरज सलोनी, मानसी एवं साकेत आदि ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।
अरुणोदय विद्या मंदिर के संचालक अभिषेक आचार्य ने बताया कि रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन हेतु रामचंद्र आचार्य, सुमन छाजेड़, मोहन सुराणा, अखिलेश प्रताप सिंह, अनिल शुक्ला, प्रकाश मेघवाल, जसकरण मारू,मुखराम जाखड़,अंकित शर्मा, हिमांशु टाक, स्वाति छाजेड़, राजश्री कच्छावा, जगदीश सोनी, शिव प्रजापत ,शिव गहलोत सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में रामचंद्र आचार्य,महेश ओझा,मुखराम जाखड़,सूर्य प्रकाश ओझा,वीरेंद्र ओझा,अभिषेक आचार्य,विकास शर्मा,प्रदीप सारस्वत, दिलीप सोनी,राजेश नाथ,सुनील राव,अर्जुन सिंह,आशीष सोलंकी,आकाश ओझा,प्रशांत, प्रशांत ओझा,रामप्रताप, सुनील शर्मा,बुलाकी गिरी, श्याम निर्मोही, मुकुल गहलोत,बरकत अली,रफ्तार खान,तनवीर कायमखानी,अब्बास कायमखानी, उमेश राव,ज्ञानप्रकाश मारू,सुनील शर्मा,अरुण कल्ला हेमंत सेवग,हेमंत कातेला, सुनील जाजड़ा, गणेश श्रीमाली, उमेश जाजड़ा, अर्जुन प्रजापत सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिसर में बेड, चिकित्सकीय व्यवस्था एवं रक्तदाताओं के लिए अल्पाहार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई।