{"vars":{"id": "125777:4967"}}

विश्व पर्यावरण दिवस पर शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बीकानेर के परिसर में  पौधारोपण किया

 
THE BIKANER NEWS:बीकानेर:--विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बीकानेर के परिसर में संचालित केन्द्रीयकृत अक्षयपात्र में पौधारोपण का आयोजन करते हुए अनेक प्रकार के पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी बीकानेर किशनदान चारण, प्राचार्य डाइट, बीकानेर प्रवीण कुमार खत्री, एडीपीसी कृष्ण कुमार बिश्नोई, सहायक निदेशक भैरूसिंह राठौड़, संस्थापन अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, शारदा ढाका, ओमप्रकाश बिश्नोई आदि उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने अलग अलग पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही, सभी अधिकारियों द्वारा अपने अपने कार्यालय परिसर में भी पौधे लगाए गए। अक्षयपात्र कार्यालय के स्टाफ द्वारा इस अवसर पर सभी आगन्तुकों को पौधे भेंट किए गए। सीडीईओ महेन्द्र कुमार शर्मा ने पूर्व में किए गए पौधों का अवलोकन करते हुए आज लगाए गए पौधों को भी आवश्यक संरक्षण एवं बचाव के निर्देश दिए।