पूगल रोड़ पर गंदगी का अंबार, आवागमन बाधित — प्रशासन मौन
Feb 17, 2026, 21:04 IST
THE BUKANER NEWS:-बीकानेर।पूगल रोड़ स्थित माखन भोग उत्सव भवन के पास इन दिनों गंदगी और अव्यवस्था का गंभीर मामला सामने आया है। सड़क किनारे गंदा पानी जमा होने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्लास्टिक की थैलियां, कचरा एवं निर्माण मलबा खुलेआम पड़ा हुआ है, जिससे क्षेत्र की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है।
नाले का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों का आवागमन बाधित हो रहा है। जगह-जगह पत्थर और मलबा डाल दिया गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित प्रशासन अब तक मौन बना हुआ है।
क्षेत्र में फैली गंदगी और बदबू के कारण बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। नागरिकों ने मांग की है कि संबंधित विभाग तुरंत सफाई अभियान चलाकर नाले की समुचित व्यवस्था करे तथा सड़क पर डाले गए मलबे को हटाकर आवागमन सुचारु बनाए।
यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो एडवोकेट योगेंद्र सिंह ने कहा की स्थानीय नागरिकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।