{"vars":{"id": "125777:4967"}}

16 जुलाई की जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर तैयारियां परवान पर,संरक्षक पचीसिया ने किया रथों का पूजन

 

 

 हरवर्ष की भांति इस वर्ष भी कल 16 जुलाई को होने वाली रथ यात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ जी , बलभद्र जी, और सुभद्रा जी के रथों का पूजन संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया द्वारा किया गया तथा कल आयोजित होने वाली रथ यात्रा के सम्बंध में सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया । इसके साथ ही मंदिर में हवन भी सम्पन्न हुआ । समिति के अध्यक्ष घनश्याम लखानी ने बताया कि इस बार नवनियुक्त संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया के अनुभव, मार्गदर्शन व सहयोग से मंदिर के विकास कार्यों में तेजी के साथ साथ धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी । पुजारी परिवार से गणेश पांडे, पीयूष सिंघवी, वीरेंद्र किराडू के साथ अन्य भक्तगणों ने पूजन ओर हवन में हिस्सा लिया और मंदिर मे यात्रा संबंधी संपूर्ण व्यवस्थाओं को पूर्ण किया गया ।