{"vars":{"id": "125777:4967"}}

डेहरु माता मंदिर का दूसरा स्थापना दिवस मई को,तैयारिया शुरु 

 
THE BIKANER NEWS. बीकानेर-आज डेहरु माता सेवा समिति की नाल रोड़ स्थित डेहरु माता मंदिर के परिसर में समिति के वरिष्ठ सदस्य शंकरलाल पुरोहित, जेठाराम पुरोहित की अध्यक्षता में रखी गई। बैठक में मंदिर के दूसरे स्थापना दिवस 29/5/25 को धूम धाम से मनाने का निर्णय किया गया । इस अवसर पर डेहरु माता जी का अभिषेक सुबह 10 बजे एवं सुंदरकांड के पाठ का आयोजन ।   
12:30 बजे महाआरती का आयोजन रखा गया है | माता जी का श्रृंगार ,मंदिर की सजावट,दूसरे स्थापना दिवस के प्रचार की व्यवस्था,गांव ,ढाणी तक प्रचार प्रसार की व्यवस्था बैठक में रखी गई |
बैठक में समिति के अध्यक्ष एड.पवन पुरोहित, समन्वयक भंवर पुरोहित ने मंदिर के सभी भक्तों से इस स्थापना पर्व को जोर शोर से मनाए इस संबंध में सभी गांव ,शहरों से समाज के प्रभुजनों से संपर्क अभियान किया जाएगा।
बैठक में कोषाध्यक्ष मास्टर पवन पुरोहित, रामरतन पुरोहित,नवल पुरोहित(दारा महाराज), रूपचंद पुरोहित( झज्जू), नवरत्न पुरोहित (नागू भा) आशानंद पुरोहित,बटुक पुरोहित,एड अनिल पुरोहित,एड रमेश पुरोहित, राज कुमार ओझा,वीरेंद्र पुरोहित(कोलायत),
दुर्गाप्रसाद पुरोहित( बीट नोख) राजू महाराज 
(जांगलू),रामलाल ओझा,गिरिराज पुरोहित,सत्यनारायण पुरोहित,राजेश पुरोहित 
खेतूचंद पुरोहित,सेवादार अनिल आदि सभी सदस्यों ने मंदिर के स्थापना दिवस व विकास कार्य का प्रस्ताव एक सुर में पारित किया |
सभी ने जोर शोर से स्थापना दिवस के प्रचार करने का एक सुर में समर्थन किया।