बीकानेर में श्री नवाह पारायण पाठ को लेकर तैयारियां तेज
कलश यात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं को 14 मई को होगा साड़ी वितरण
समिति के अनुसार यह साड़ी वितरण कार्यक्रम 14 मई 2026, गुरवार को शाम 6 बजे नृसिंह गार्डन, बीकानेर में आयोजित होगा। कलश यात्रा में भाग लेने वाली सभी महिलाओं से समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।
आयोजन से जुड़े राजेंद्र पुरोहित ने बताया कि श्री सुशील जी आसेपा–जोधपुर वालों के मुखारविंद से होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है। कार्यक्रम में संत-महात्माओं के सान्निध्य में धार्मिक प्रवचन, भजन एवं विभिन्न आध्यात्मिक आयोजन भी होंगे।
उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं सहयोग कर रही हैं तथा शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया गया है।