{"vars":{"id": "125777:4967"}}

जरूरतमंद लोगों को कंबल बांट कर पेश की मानवता की मिशाल

 
कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रक्तवीर सेवा संस्था बीकानेर की ओर से एक व्यापक कंबल वितरण अभियान “मानवता की सेवा, सर्दी में गर्माहट” चलाया गया। अभियान के तहत सड़कों व फुटपाथों पर जीवन यापन कर रहे असहाय लोगों को कंबल के साथ जुराबें व टोपियां वितरित की गईं।
संस्था के संस्थापक रक्तवीर राजेश गोदारा ने बताया कि रक्तवीर सेवा संस्था सर्दी के मौसम में गरीब, असहाय एवं बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए निरंतर जनकल्याणकारी कार्य कर रही है और आगे भी यह सेवा अभियान जारी रहेगा।
संस्था के सदस्य ओंकारनाथ सिद्ध व डालचंद पाणेचा ने बताया कि कंबल वितरण का दायरा केवल सड़कों तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पब्लिक पार्क, भीमसेन चौधरी सर्किल सहित जरूरतमंद परिवारों के घरों तक भी राहत सामग्री पहुंचाई गई।
इस सेवा कार्य में ओंकारनाथ सिद्ध, राजेश गोदारा, मुनिनाथ सिद्ध, जयशंकर उपाध्याय, पवन नाथ, संदीप सिद्ध, गोपीनाथ एवं श्रवण सिद्ध सहित संस्था के अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया। संस्था की इस पहल की आमजन ने सराहना की।