{"vars":{"id": "125777:4967"}}

गोल्डन गेट एकेडमी करमीसर की छात्रा रानू गोदारा ने SGFI नेशनल में जीता सिल्वर मेडल

 

महाराष्ट्र के नांदेड़ में 28 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित SGFI नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में गोल्डन गेट एकेडमी की होनहार खिलाड़ी रानू गोदारा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया।

रानू गोदारा ने राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें बीकानेर जिले से वह एकमात्र खिलाड़ी थीं। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के कोच हैप्पी परिहार, प्राचार्या कंचन वर्मा एवं निदेशक सुरेन्द्र कूकणा ने रानू गोदारा को हार्दिक बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार में इस सफलता को लेकर हर्ष का माहौल है।