{"vars":{"id": "125777:4967"}}

100 वर्षों के इतिहास को किया स्मृत, भामाशाहों का हुआ सम्मान

 

THE BIKANER NEWS:-

गंगाशहर नईलेन ओसवाल समाज की प्रमुख संस्था श्री नईलेन ओसवाल पंचायती प्रन्यास के टी.एम. हॉल में *आनंदम विंग* के निर्माण सहयोगियों की प्रतिष्ठा में "*भामाशाह सम्मान समारोह"* का आयोजन किया गया| समारोह में नई लेन ओसवाल समाज के  विभिन्न व्यक्तित्वों के साथ-साथ पुरानी लेन 
गंगाशहर,भीनासर,गंगाशहर, बीकानेर के विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की | समारोह की मंगल शुरुआत न्यासी धर्मेन्द्र डाकलिया द्वारा नमस्कार महामंत्र के जप से हुई| स्वागत वक्तव्य कार्यवाहक अध्यक्ष विमलसिंह चौरड़िया ने दिया एवं कार्यक्रम विषय वस्तु एवं रुपरेखा के बारे में मंत्री सुरेंद्र पटवा ने बताया |

 कार्यवाहक अध्यक्ष विमल सिंह चोरडिया ने बताया कि समाज को समर्पित नवनिर्मित आनंदम विंग के लोकार्पणकर्ता चम्पालाल डागा परिवार एवं टोडरमल लालाणी थे |
80 विभिन्न भामाशाहों के सहयोग से यह विंग निर्मित हुईं | इस विंग का निर्माण निः वर्तमान अध्यक्ष चम्पालाल जी डागा के कार्यकाल मे पूर्ण हुआ | इस उपलक्ष मे " *भामाशाह सम्मान समारोह*" का आयोजन किया गया |

 *मंत्री सुरेंद्र पटवा ने बताया कि "* निरंतर विकासशील इस संस्थान की विकास यात्रा मे *आनंदम विंग* के रूप मे एक नया अध्याय जुड़ रहा है, जिसमे आधुनिक सुविधायुक्त 23 कमरे, पार्किंग, लिफ्ट सुविधा समायोजित है| इस अवसर पर  ट्रस्टी कन्हैयालाल बोथरा, मोहन सुराणा, विनोद बोथरा, तोलाराम बोथरा, डॉ जेठमल मरोठी, अमरचंद सोनी, रिद्ध करण सेठिया, विमल डागा, मानक चंद सामसूखा, भैरुदान सेठीया, महेंद्र बोथरा एवं सम्पूर्ण ट्रस्ट मण्डल द्वारा सभी भामाशाहों का मोमेंटो और शॉल भेंटकर सम्मान किया गया |

 *सहमंत्री किशन बैद ने बताया कि* " इस अवसर पर जैन पाठशाला सभा के अध्यक्ष विजय कोचर, जैन महासभा के पूर्व अध्यक्ष इन्दरचंद सुराणा, पुखराज चोपड़ा, शुभकरण बोथरा ने अपने विचार व्यक्त किये |सभी ने संस्थापक हीरालाल जी आंचलिया और उत्तरवर्ती अध्यक्षों,
 निः वर्तमान स्व. चम्पालाल जी डागा, पूर्व अध्यक्ष टोडरमल जी लालाणी, पूर्व मंत्री इन्दरचंद जी दुग्गड़, ट्रस्टी स्व. सम्पतलाल जी दुग्गड़ के योगदान को स्मृत किया |

 *कोषाध्यक्ष राजकरण सोनावत ने बताया कि "* इस सम्पूर्ण आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्टी पीयूष लूणीया, धर्मचंद चोपड़ा, अरिहंत नाहटा, इन्दर चंद मालू, एवं समाज के विजेंद्र छाजेड, सुधीर लुणावत, दिलीप सिरोहिया, मनोज छाजेड का योगदान रहा |

आभार ज्ञापन सहमंत्री किशन बैद ने किया, कार्यक्रम का कुशल संचालन ट्रस्टी मनीष बाफना ने किया |
अंत में राष्ट्र गान का संगान के साथ समारोह संपन्न हुआ |


 *ये हैं नई लेन ओसवाल पंचायती प्रन्यास* 


 *ट्रस्टी मनीष बाफना ने बताया कि* "श्री नई ओसवाल पंचायती प्रन्यास गंगाशहर जो 1933 से आधिकारिक रूप से स्थापित एवं इससे वर्षों पूर्व से संचालित है| लगभग *100* साल के आसपास के स्वर्णिम इतिहास को समेटे है संस्थान की बहु आयामी गतिविधियाँ | 

प्रन्यास जहाँ उचित मूल्य और विशिष्ट सुविधाओं के साथ विवाह एवं आयोजनों हेतु भवन उपलब्ध करवाता हैं, साथ साथ होम्योपैथिक सेवा सदन,व्यवसाय हेतु रियायति किराये पर दुकान उपलब्धता,आवश्यक़ता के अनुसार एवं अनेक जनहितार्थ कार्य करता हैं |

 संस्थापक हीरालाल जी आँचलिया के सभापति कार्यकाल से आरंभ हुई इस प्रन्यास की विकास यात्रा में सभी सभापति, अध्यक्ष, मंत्री, पदाधिकारी एवं ट्रस्टीयों का योगदान रहा | इस क्रम में निवर्तमान अध्यक्ष स्व. चंपालाल जी डागा के कार्यकाल में इस *आनंदम विंग* का निर्माण हुआ |"