मेधावी विद्यार्थियों के लिए रेसटा की पहल, डीईओ-एडीईओ को सौंपी 401 गणित फार्मूला पुस्तकें
बीकानेर : शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने बताया कि संगठन द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष जिला स्तर पर कैरियर गाइडेंस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करके सम्मानित किया जाता है। शिक्षक संघ रेसटा शिक्षकों की वाजिब मांगो के साथ साथ समय समय पर सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी भूमिका निभाता है। संगठन के स्थापना दिवस 5 सितम्बर को 2019 से लगातार राज्य भर में 11 हजार पौधे लगा रहा है। इस क्रम में शिक्षक संघ रेसटा द्वारा शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय),बीकानेर डॉ.रामगोपाल शर्मा,अतरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शैक्षिक प्रकोष्ठ लोकेश आत्रेय, अतरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रशासन शिवशंकर चौधरी को संगठन की ओर से जिले भर के उच्च प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक सरकारी स्कूलों में आवश्यतानुसार 25 हजार रुपए की गणित के फार्मूले ही फार्मूले-टू की 401 पुस्तकें भेंट की। ये पुस्तक कक्षा 3 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए वर्गमूल, वर्ग निकालने तथा घन और घनमूल निकालने के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी। ये पुस्तक संगठन के जिला संरक्षक एवं सेवानिवृत व्याख्याता संजीव कुमार यादव ने संघ के प्रदेशाध्यक्ष सलावद की प्रेरणा से भेंट की है। डीईओ डॉ.शर्मा,एडीईओ आत्रेय एवं चौधरी ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक संघ रेसटा के द्वारा किए जा रहे सामाजिक सरोकारों के ऐसे कार्यों से मेधावी विद्यार्थियों को राहत मिलती है और मानवता की मिसाल कायम होती है। जिलाध्यक्ष सीताराम डूडी एवं जिला महामंत्री पवन शर्मा ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा के समान हैं। इस अवसर पर संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद,प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर विश्नोई,प्रदेश विधि सहलाकार अधिवक्ता हनुमान प्रसाद शर्मा,जिला संरक्षक संजीव कुमार यादव,जिलाध्यक्ष सीता राम डूडी,जिला महामंत्री पवन शर्मा,जिला प्रवक्ता अविनाश आसिया,जिला संगठन मंत्री ओम शंकर मौर्य,कोलायत ब्लॉक अध्यक्ष रामदयाल धायल,हदा ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष विश्नोई,निर्मल रतनू,सौरभ प्रजापत, अरुण कुमार सोलंकी आदि उपस्थित रहें।