सहस्त्रधारा अभिषेक व भव्य श्रृंगार का हुआ आयोजन
बीकानेर। पवित्र श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के पावन अवसर पर रविवार को मृत्युंजय महादेव मित्र मंडल एवं भक्तों के सहयोग से परशुराम चौराहा, विश्वकर्मा गेट के पास स्थित राम मंदिर में महादेव जी का सहस्त्रधारा अभिषेक एवं भव्य श्रृंगार किया गया।
आयोजन के दौरान भक्तों ने विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक भगवान महादेव का सहस्त्रधारा अभिषेक किया। इसके पश्चात पार्थिव नरसिंह रूप एवं पुष्प मालाओं से भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव के दर्शन कर सुख-शांति की कामना की।
रुद्री वाचन पंडित अचलेश्वर दत्त व्यास, पंडित वेदांश नारायण किराडू, पंडित कुंजबिहारी एवं पंडित निखिल किराडू द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त विश्व में शांति एवं सभी सनातनियों में आपसी प्रेम और भाईचारा बना रहे, इसकी कामना की गई।
आयोजन में चंद्रकुमार जी व्यास-उमा व्यास, रामनाथ जी व्यास-विजय लक्ष्मी व्यास, जयनारायण जी जोशी-उमा जोशी, कुंदन व्यास-पूर्णिमा व्यास, अचलेश्वर दत्त व्यास-सीमा व्यास, हितेश पुरोहित, नरसिंह बोहरा, मार्कण्डेय दत्त व्यास, केशव व्यास, केशव जोशी, गणेश पुरोहित, अरुण व्यास, मोनू व्यास (प्रियांशु), आनंद मोहन पुरोहित, देवांशु व्यास, निखिल किराडू, कुंजबिहारी व्यास, मयंक रंगा, रुद्र पुरोहित, शिवम पुरोहित, पुष्कर कल्ला, निखिल स्वामी, विशाल व्यास, अनंत पुरोहित, पूर्वेश पुरोहित, शरद जोशी, महेंद्र व्यास, शशांक व्यास, नवरत्न किराडू, जाह्नवी व्यास, रक्षिता व्यास सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।